विजय कुमार बनें मिस्टर दिल्ली
नॉएडा शहर के सेक्टर 93निवासी एवं यहीं पर अपना जिम चलाने वाले श्री विजय कुमार ने शहर का नाम रोशन करते हुए दिल्ली में वर्ल्ड बॉडीबिल्डिंग फेडरेशन और दिल्ली बॉडीबिल्डिंग फेडरेशन द्वारा आयोजित कम्पटीशन में गोल्ड मैडल जीता ,इसी के साथ ही उन्हें मिस्टर दिल्ली घोषित कर सम्मानित किआ गया , ग्राम केहावि पोस्ट सरधना के मूल निवासी कुमार २० सालों से बॉडीबिल्डिंग की तयारी में लगे हुए थे , इसके पहले भी वो मिस्टर इंडिया में ब्रोंज मैडल जीत चुके हैं , 16 वर्ष की आयु में दिल्ली आगये कुमार कुछ अलग करने की ठानी और बॉडीबिल्डिंग में ही अपना करियर बन लिया !
आज वो सेक्टर 93 नॉएडा में ही 'हेल्थ क्लब ' नाम से जिम चला रहे हैं ,कालांतर में वो मिस्टर एशिया खिताब में भी हिस्सा ले चुके हैं पर वहां वह मैडल नहीं जीत पाये, जिसका कारण वो पैसे की कमी को बताते हैं , पर अब उन्हें घरवालों का समर्थन भी है और पैसे की कमी भी नहीं , यह सिर्फ उनकी मेहनत और जूनून के कारण संभव हुआ है , विजय कुमार बताते हैं की अब वह अपने पैतृक मेरठ से भी ऐसी प्रतिभाओं को कोचिंग देकर आगे बढ़ाना चाहते हैं जिनके पास पैसे की कमी हो पर टैलेंट की भरमार हो !!!




