जल संचयन पर मंत्री से मिले युवा सामजिक कार्यकर्ता
नॉएडा के युवा समाजिक कार्यकर्ताओं का एक दल आज केंद्रीय मंत्री श्री महेश शर्मा जी से मिला , यहाँ उन्होंने शहर में जल संचयन एवं जल बर्बादी से जुड़े मुद्दों को उठाया और मंत्री जी को एवं मंत्रीजी के हवाले से प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें जल संचयन की आवश्यकता एवं उनके द्वारा 'मन की बात' कार्यक्रम में इस ज़रूरी बात को उठने की अपील भी की गई , इस मौके पर दल के प्रतिनिधि रंजन तोमर ने यह जानकारी दी के उन्होंने नॉएडा अथॉरिटी में कई आर टी आई लगाई जिनसे यह ही नतीजा प्राप्त हुआ के नॉएडा प्राधिकरण की कोई जल संचयन नीति नहीं है, हर दिन हज़ारों लीटर पानी खुली टूंटियों से बह जाता है , और नॉएडा जैसे मॉडर्न शहर को यह शोभा नहीं देता , जब एक शहर में यह हाल हैं तो पुरे देश में कितने लाखों गैलन जल प्रतिदिन बर्बाद कर दिया जाता होगा ,इसका अंदाजा ही लगाया जा सकता है , इस दौरान आई ए एस की तयारी कर रहे नॉएडा निवासी अंकित अग्गरवाल एवं कंचन लोहिया ने जल संचयन की आवश्यकता एवं उसे प्राथमिकता देने की बात पर ज़ोर देते हुए कहा के प्रधानमंत्री युवाओं की इस आशा को ज़रूर मद्दे नज़र रखेंगे , दल के ही वरिष्ट सामाजिक कार्यकर्ता अजय चौहान ने सस्टेनेबल डेवलपमेंट की बात मंत्रीजी को बताई , इस दौरान युवाओं ने बिजली विभाग में नौकरी करने वाले और उस दौरान करंट लगने से अपने पाँव गंवाने वाले चमन सिंह की टांगो का इलाज करवाने सम्बन्धी एक ज्ञापन भी मंत्रीजी को दिया , श्री शर्मा ने आश्वासन दिया के वह इस बारे में पूर्ण विचार करेंगे और आवश्यकता पड़ने पर युवा दल को बातचीत के लिए आमंत्रित भी करेंगे , युवाओं ने मंत्रीजी को श्री अजीत सिंह तोमर बजरंगी जी द्वारा लिखित दो पुस्तकें भी भेंट की !



No comments:
Post a Comment